Home » सीएम विष्णु देव साय से पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के नव सदस्य राजीव श्रीवास्तव की मुलाकात

सीएम विष्णु देव साय से पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के नव सदस्य राजीव श्रीवास्तव की मुलाकात

मुलाकात के दौरान श्री राजीव श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री को राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण की वर्तमान गतिविधियों, कार्यप्रणाली और भविष्य की कार्ययोजना की विस्तार से जानकारी दी।

by Nishanebaaj
0 comments

रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के नव पदस्थ सदस्य श्री राजीव श्रीवास्तव ने सौजन्य भेंट की। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत यह उनकी मुख्यमंत्री से पहली औपचारिक मुलाकात थी।

मुलाकात के दौरान श्री राजीव श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री को राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण की वर्तमान गतिविधियों, कार्यप्रणाली और भविष्य की कार्ययोजना की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण पुलिस कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और उत्तरदायित्व को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है।

श्री श्रीवास्तव ने यह भी अवगत कराया कि आमजन की शिकायतों के त्वरित एवं निष्पक्ष निराकरण के लिए संस्थागत तंत्र को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है। पुलिस और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करने के लिए जागरूकता, संवाद और निगरानी तंत्र पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्राधिकरण की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जवाबदेही और पारदर्शिता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्राधिकरण निष्पक्षता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेगा और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में सहयोगी सिद्ध होगा।

banner

यह मुलाकात राज्य में सुशासन और जवाबदेह प्रशासन की दिशा में एक सकारात्मक पहल के रूप में देखी जा रही है।

You may also like