रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के बीटीआई मैदान में आयोजित कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 के समापन समारोह में कहा कि छत्तीसगढ़ विकसित भारत के संकल्प के साथ विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में कृषि के साथ-साथ व्यापार और उद्योग के लिए अनुकूल वातावरण तैयार हुआ है, जिसके चलते निवेशकों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है।
मुख्यमंत्री ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के 1.72 लाख करोड़ रुपये के बजट का उल्लेख करते हुए बताया कि पहले वर्ष का थीम “ज्ञान”, दूसरे वर्ष का “गति” और इस वर्ष का “संकल्प” रखा गया है। यह बजट “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” की भावना पर आधारित है।
उन्होंने कहा कि बस्तर और सरगुजा के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। लंबे समय तक नक्सलवाद से प्रभावित रहे इन क्षेत्रों में अब शांति और विकास का वातावरण बन रहा है। सरकार ने अबूझमाड़ और जगरगुंडा में एजुकेशन सिटी स्थापित करने का प्रावधान किया है। साथ ही, वन उत्पादों के वैल्यू एडिशन और कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि नई उद्योग नीति के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। विभिन्न इन्वेस्ट मीट के माध्यम से राज्य को अब तक लगभग 8 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनमें सेमीकंडक्टर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े प्रोजेक्ट भी शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक राज्य का जीएसडीपी 75 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत 7 करोड़ पौधारोपण भी किया गया है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और कैट की टीम को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। इस अवसर पर राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन सुनील सिंघी, महापौर मीनल चौबे सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
- बिहान योजना से कांसाबेल की महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर, पारंपरिक हस्तशिल्प से कमा रहीं अच्छी आय
- This Massachusetts beach ranks among the best in the US, says Travel + Leisure
- खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: छत्तीसगढ़ में खिलाड़ियों का आगमन शुरू, अरुणाचल टीम का भव्य स्वागतखेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026
- बंगाल में पहली बार भाजपा की सरकार: 206 सीटों के साथ ऐतिहासिक जीत, भवानीपुर से ममता बनर्जी हारीं
