लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे लोगों को तेज लू और उमस का सामना करना पड़ रहा है। प्रयागराज में अधिकतम तापमान 44.6°C दर्ज किया गया, जबकि राज्य के 26 जिलों में पारा 40°C से ऊपर बना हुआ है। मौसम विभाग ने इन जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।
मंगलवार सुबह से ही प्रयागराज, वाराणसी (काशी) और कानपुर में तेज धूप ने लोगों को घरों में रहने पर मजबूर कर दिया। काशी के प्रसिद्ध घाटों पर सन्नाटा पसरा नजर आया। आगरा में दोपहर के समय गर्मी का असर इस कदर दिखा कि ताजमहल घूमने आए एक पर्यटक बेहोश होकर गिर पड़े, जबकि 5-6 अन्य पर्यटकों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को तुरंत एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।
भीषण गर्मी के बीच आग लगने की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। गाजियाबाद में एक बाजार में आग लगने से रेस्टोरेंट समेत करीब 20 दुकानें जलकर खाक हो गईं। वहीं मेरठ और लखनऊ में चलती बसों में आग लगने की घटनाएं सामने आईं। मेरठ में बस में करीब 50 यात्री सवार थे, लेकिन समय रहते सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह के अनुसार, प्रदेश में एंटी-साइक्लोन की स्थिति बनी हुई है, जिसके कारण उच्च वायुदाब का क्षेत्र बनता है और हवाएं स्थिर रहती हैं। इससे मौसम शुष्क और अत्यधिक गर्म हो जाता है।
मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक लू चलने की चेतावनी जारी की है। विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि दोपहर के समय धूप में निकलने से बचें, पर्याप्त पानी पिएं और आवश्यक सावधानियां बरतें, ताकि हीटवेव के दुष्प्रभाव से बचा जा सके।
- ‘राजा शिवाजी’ ट्रेलर लॉन्च पर भावुक हुए रितेश देशमुख, पिता को याद कर छलके आंसू; जेनेलिया भी हुईं इमोशनल
- बॉडी शेमिंग पर भड़कीं पत्रलेखा: ‘अभी मां बनी हूं, दयालु बनना सीखें’
- Meera Sodha’s vegan recipe for Pakistani-style potato and spinach curry
- विधानसभा में जल जीवन मिशन और गिग वर्कर्स पर गरमाई बहस, कार्यों की गुणवत्ता और कानून बनाने की मांग
