रायपुर, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने राजधानी रायपुर के माना पुलिस परेड ग्राउंड में छत्तीसगढ़ पुलिस की अत्याधुनिक ‘नेक्स्ट जेन CG डायल-112 सेवा’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की उपस्थिति में उन्होंने 400 आधुनिक डायल-112 आपातकालीन वाहनों तथा 32 मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
‘एक्के नंबर, सब्बो बर’ थीम पर आधारित यह नई सेवा प्रदेश में पुलिस, फायर ब्रिगेड और मेडिकल इमरजेंसी सेवाओं को एकीकृत करेगी। नागरिक अब एक ही नंबर के जरिए सड़क दुर्घटना, आगजनी, आपदा या अन्य आपातकालीन स्थितियों में त्वरित सहायता प्राप्त कर सकेंगे।
नई डायल-112 सेवा में आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है। सभी वाहनों में स्मार्टफोन, जीपीएस, वायरलेस रेडियो, पीटीजेड कैमरा, डैश कैम, मोबाइल एनवीआर और सोलर बैकअप जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके जरिए घटनास्थल की लाइव मॉनिटरिंग, रियल-टाइम ट्रैकिंग और तेज संचार व्यवस्था संभव होगी। यह सेवा 24×7 संचालित रहेगी और राज्य के सभी 33 जिला समन्वय केंद्रों को इससे जोड़ा गया है।
नागरिक वॉयस कॉल, एसएमएस, ईमेल, व्हाट्सएप, वेब पोर्टल, चैटबॉट और SOS-112 इंडिया ऐप के माध्यम से भी मदद ले सकेंगे।
इसके साथ ही ‘Science on Wheels – Towards Faster Justice’ थीम पर आधारित 32 मोबाइल फॉरेंसिक वैन भी प्रदेश में वैज्ञानिक जांच व्यवस्था को मजबूत करेंगी। लगभग 65 लाख रुपये लागत वाली प्रत्येक वैन में फिंगरप्रिंट डिटेक्शन सिस्टम, डिजिटल फॉरेंसिक सपोर्ट, नार्कोटिक्स टेस्ट किट, बैलिस्टिक जांच किट और साक्ष्य संरक्षण उपकरण जैसी आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं।
इन वैन की मदद से घटनास्थल पर ही प्रारंभिक जांच और साक्ष्य संग्रहण किया जा सकेगा, जिससे जांच प्रक्रिया तेज और अधिक पारदर्शी बनेगी। राज्य सरकार का उद्देश्य साक्ष्य आधारित न्याय व्यवस्था को मजबूत करना और नागरिकों को बेहतर एवं त्वरित सुरक्षा सेवाएं उपलब्ध कराना है।
- G2 Esports finish 12-0 lower bracket run to become 2022 LEC Spring champions over Rogue
- सीएम विष्णु देव साय से पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के नव सदस्य राजीव श्रीवास्तव की मुलाकात
- खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: छत्तीसगढ़ में खिलाड़ियों का आगमन शुरू, अरुणाचल टीम का भव्य स्वागतखेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026
- Cheap and cheerful: Yotam Ottolenghi’s recipes for budget and healthy cooking
