एंटरटेनमेंट डेस्क,साउथ सिनेमा के चर्चित सितारे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। दावा किया जा रहा है कि यह चर्चित जोड़ी 26 फरवरी को उदयपुर में शादी के बंधन में बंध सकती है। इसी बीच दोनों को हैदराबाद एयरपोर्ट पर साथ देखा गया, जिसके बाद अटकलों को और बल मिल गया है।
सोशल मीडिया पर पहले ही उनकी शादी का कथित कार्ड वायरल हो चुका है। अब एयरपोर्ट से सामने आई तस्वीरों ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। एयरपोर्ट पर रश्मिका मंदाना माथे पर टीका लगाए नजर आईं। हालांकि उन्होंने मास्क से चेहरा ढका हुआ था। उन्होंने कूल हाफ स्लीव्स टी-शर्ट के साथ ब्लैक लोवर और ब्लैक शूज पहने थे। डार्क ग्लासेस के साथ उनका लुक काफी कैजुअल लेकिन स्टाइलिश दिख रहा था। विजय देवरकोंडा भी सादे अंदाज में नजर आए।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। बताया जा रहा है कि समारोह के लिए दिल्ली का एक खास बैंड हायर किया गया है और करीब 230 मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। शादी को निजी और पारिवारिक समारोह के रूप में आयोजित करने की योजना है, जिसमें करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल होंगे।
हालांकि दोनों सितारों की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है, लेकिन लगातार सामने आ रही जानकारियों से संकेत मिल रहे हैं कि यह हाई-प्रोफाइल वेडिंग हो सकती है। फैंस सोशल मीडिया पर दोनों को अग्रिम बधाइयां दे रहे हैं और शादी से जुड़ी हर अपडेट पर नजर बनाए हुए हैं।
यदि खबरें सही साबित होती हैं, तो यह साल की सबसे चर्चित सेलिब्रिटी शादियों में से एक होगी।
- ‘यादव जी की लव स्टोरी’ पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- फिल्म से नहीं टूटता सामाजिक ताना-बाना
- ‘गोलमाल 5’ में साउथ की लेडी सुपरस्टार की एंट्री? अजय देवगन की कॉमेडी फ्रेंचाइजी को लेकर बड़ी चर्चा
- Netflix’s summer 2022 movie slate is full of star power with a lot of potentials & plot
- कमल हासन ने CM विजय से की मुलाकात, तमिल फिल्म इंडस्ट्री के लिए रखीं 6 बड़ी मांगें
